Skip to main content

.दिल' खुश कर देने वाली सच्चाई

.दिल' खुश कर देने वाली सच्चाई
(कृपया शेयर ना करें. कापी पेस्ट करें. क्योंकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है.)
नई दिल्ली: वायरल सच में बात एक ऐसे अस्पताल की जहां मुफ्त में बच्चों का इलाज होता है. दावा है कि अस्पताल में कैश काउंटर तक नहीं है. देखते हैं ये अस्पताल कहां है और यहां वाकई मुफ्त इलाज होता है या नहीं?
viral1ये है सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही वो तस्वीर जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये बच्चों के दिल का अस्पताल है. एक ऐसा अस्पताल जहां कैश काउंटर तक नहीं है.
दिल जैसे आकार के बने इस अस्पताल में बच्चों के दिल का इलाज होता है. सच जानने के लिए मनोज शर्मा ने हमें ये तस्वीर भेजी है एबीपी न्यूज ने जब वायरल हो रही इस तस्वीर की जांच की तो सामने आया छत्तीसगढ़ के रायपुर में बना ये अस्पताल.
इस अस्पताल का नाम सत्य साईं संजीवनी है. 30 एकड़ में फैले इस अस्पताल की नींव चार साल पहले साल 2012 में रखी गई थी. पड़ताल में पता चला कि यहां नवजात शिशु से लेकर 18 साल तक के बच्चों का बिना किसी फीस के दिल का ऑपरेशन होता है.
2012 में अस्पताल बना और 2013 तक यहां 776 ऑपरेशन किए जा चुके थे. 2016 में ये आंकड़ा 2100 ऑपरेशन के पार पहुंच चुका है.
प्रधानमंत्री मोदी भी इस अस्पताल का दौरा कर चुके हैं और तारीफ भी. अस्पताल में ये भीड़ बता रही है कि यहां कितने मरीज आते हैं. देश के अलग-अलग कोनों के अलावा विदेश से भी बच्चों के इलाज के लिए लोग यहां आ रहे हैं. सिर्फ इलाज ही नहीं बीमार बच्चे और उसके परिजन के रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाती है.
पंजाब के अमृतसर से बेटी का इलाज करवाने आई कविता के पति रिक्शा चलाते हैं. कविता के मुताबिक बच्ची के ऑपरेशन का खर्च डॉक्टर ने पांच लाख रुपए बताया था. लेकिन अब बिना एक भी पैसा खर्च किए कवित की बेटी का इलाज रायपुर के इस अस्पताल में हो रहा है.
ऐसी ही कहानी महाराष्ट्र के चंद्रपुर से आए बंदु धकाते की है. बेटे के दिल का ऑपरेशन करवा चुके बंदु को अस्पताल की जानकारी वॉट्सऐप पर मिली थी. बंदु 8 महीने पहले यहां आए थे. महाराष्ट्र से आना-जाना होता रहा. बेटा ऑपरेशन के बाद बिल्कुल स्वस्थ है.


Comments

Popular posts from this blog

18 पुराणों के नाम

18_पुराणों के नाम 1,विष्णु पुराण 2,शिव पुराण 3,देवी पुराण 4,ब्रम्हपुराण 5,नर्मदा पुराण 6,गरुड़ पुराण 7,अग्नि पुराण 8,कूर्म पुराण 9,मार्कण्डेय पुराण 10,वराह पुराण 11,भविष्य पुराण 12,वामन पुराण 13,ब्रम्हा वेवर्त पुराण 14,मतस्य महापुराण 15,लक्ष्मी पुराण 16,कल्कि पुराण 17,स्कन्ध पुराण 18,पद्म पुराण

2025 मे तीसरे विश्व यूउद्ध के कारण धरती पर जीवन समाप्त

जागो दुनिया वालो जागो, गूंगे बहरे जीवित मुर्दो जागो घरती पर आ चुके है परमेश्वर(जगतगुरू) =============================== भविष्यवक्ताओ का कहना है अगर ये जगतगुरू तत्वदर्शी संत इस धरती पर नही आता तो 2025 तक तीसरे विश्व युद्ध के कारण पृथ्वी पर जीवन समाप्त हो जाता... तीसरे विश्वयुद्ध को रोकने, दुनिया का इतिहास बदलने तथा इस संसार मे सतभक्ति देकर विश्व शान्ति स्थापित करने और काल से छुडवाकर पूर्ण मोक्ष देने .. सृष्टि के महानायक जगतगुरू(तत्वदर्शी संत बाखबर) चारो युगो मे प्रत्यक्ष रूप से केवल पांचवी और अन्तिम बार इस पृथ्वी पर आ चुके है.. संसार मे गुरूओ की भरमार है अप्रत्यक्ष रूप से जगतगुरू भी धरती पर आते जाते रहते है लेकिन हर युग मे जगतगुरू(तत्वदर्शी संत,बाखबर) प्रत्यक्ष रूप से एक ही बार आता है लेकिन इस पृथ्वी पर इतना पाप और अत्याचार बढ गया है ये पृथ्वी बारूद के ढेर पर रखी है इसलिए इस कलयुग मे दुबारा जगतगुरू (तत्वदर्शी संत) को प्रत्यक्ष रूप से आना पडा है भविष्यवक्ताओ का कहना है अगर ये तत्वदर्शी संत बाखबर इस धरती पर नही आते तो 2025 तक तीसरे विश्व युद्ध के कारण पृथ्वी पर जीवन स...