Skip to main content

अब पांच मिनट में मिलेगा जनरल टिकट, 15 मिनट में रिजर्वेशन


नई दिल्ली। रेल मंत्रालय रेलवे स्टेशन स्टेशनों पर आधारभूत संरचना सुधारने और सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने पर जोर दे रहा है ताकि किसी यात्री को काउंटर से टिकट खरीदने में ज्यादा से ज्यादा पांच मिनट का वक्त लगे।
 
अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्रालय का मकसद सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। सभी जोनों के लिए एक सिटिजन चार्टर जरूरी बनाया गया है। उन्हें सिटिजन चार्टर अपनी वेबसाइट और सभी स्टेशनों पर 15 अगस्त तक डालने को कहा गया है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय की कोशिश यह है कि किसी यात्री को काउंटर से टिकट खरीदने में पांच मिनट से ज्यादा वक्त न लगे। उन्होंने बताया कि इसी तरहके लिए हम एक समयसीमा तय कर रहे हैं। इसके लिए हमें ऐसी जगहों पर आधारभूत संरचना में सुधार करना होगा और सेवाओं में बढ़ोत्तरी करनी होगी जहां कतारें लंबी होती हैं।
 
मंत्रालय की ओर से जारी एक सुझावात्मक चार्टर के मुताबिक, ए-1 और ए श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों से कहा गया है कि वे यात्रियों की शिकायतों के निपटारे में 15 मिनट से ज्यादा वक्त न लगाएं।
 
इसी तरह, ‘ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस’ को 20 मिनट के भीतर शिकायतों का निपटारा करना चाहिए। इसके अलावा, विभिन्न सेवाओं के लिए भी समयसीमा तय की गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे 1,000 स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाने की योजना बना रही है जिसके लिए ‘निर्भया कोष’ से 500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि और ज्यादा ट्रेनों पर ओबीएचएस सुविधा देने का फैसला किया गया है। हाल ही में शुरू किए गए ‘क्लीन माय कोच’ एप को सक्रिय करने की प्रक्रिया जारी है

Comments

Popular posts from this blog

18 पुराणों के नाम

18_पुराणों के नाम 1,विष्णु पुराण 2,शिव पुराण 3,देवी पुराण 4,ब्रम्हपुराण 5,नर्मदा पुराण 6,गरुड़ पुराण 7,अग्नि पुराण 8,कूर्म पुराण 9,मार्कण्डेय पुराण 10,वराह पुराण 11,भविष्य पुराण 12,वामन पुराण 13,ब्रम्हा वेवर्त पुराण 14,मतस्य महापुराण 15,लक्ष्मी पुराण 16,कल्कि पुराण 17,स्कन्ध पुराण 18,पद्म पुराण

.दिल' खुश कर देने वाली सच्चाई

. दिल' खुश कर देने वाली सच्चाई (कृपया शेयर ना करें. कापी पेस्ट करें. क्योंकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है.) नई दिल्ली: वायरल सच में बात एक ऐसे अस्पताल की जहां मुफ्त में बच्चों का इलाज होता है. दावा है कि अस्पताल में कैश काउंटर तक नहीं है. देखते हैं ये अस्पताल कहां है और यहां वाकई मुफ्त इलाज होता है या नहीं? viral1ये है सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही वो तस्वीर जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये बच्चों के दिल का अस्पताल है. एक ऐसा अस्पताल जहां कैश काउंटर तक नहीं है. दिल जैसे आकार के बने इस अस्पताल में बच्चों के दिल का इलाज होता है. सच जानने के लिए मनोज शर्मा ने हमें ये तस्वीर भेजी है एबीपी न्यूज ने जब वायरल हो रही इस तस्वीर की जांच की तो सामने आया छत्तीसगढ़ के रायपुर में बना ये अस्पताल. इस अस्पताल का नाम सत्य साईं संजीवनी है. 30 एकड़ में फैले इस अस्पताल की नींव चार साल पहले साल 2012 में रखी गई थी. पड़ताल में पता चला कि यहां नवजात शिशु से लेकर 18 साल तक के बच्चों का बिना किसी फीस के दिल का ऑपरेशन होता है. 2012 में अस्पताल बना और 2013 तक यहां 776 ऑपरेशन किए जा चुके थे. 2...

2025 मे तीसरे विश्व यूउद्ध के कारण धरती पर जीवन समाप्त

जागो दुनिया वालो जागो, गूंगे बहरे जीवित मुर्दो जागो घरती पर आ चुके है परमेश्वर(जगतगुरू) =============================== भविष्यवक्ताओ का कहना है अगर ये जगतगुरू तत्वदर्शी संत इस धरती पर नही आता तो 2025 तक तीसरे विश्व युद्ध के कारण पृथ्वी पर जीवन समाप्त हो जाता... तीसरे विश्वयुद्ध को रोकने, दुनिया का इतिहास बदलने तथा इस संसार मे सतभक्ति देकर विश्व शान्ति स्थापित करने और काल से छुडवाकर पूर्ण मोक्ष देने .. सृष्टि के महानायक जगतगुरू(तत्वदर्शी संत बाखबर) चारो युगो मे प्रत्यक्ष रूप से केवल पांचवी और अन्तिम बार इस पृथ्वी पर आ चुके है.. संसार मे गुरूओ की भरमार है अप्रत्यक्ष रूप से जगतगुरू भी धरती पर आते जाते रहते है लेकिन हर युग मे जगतगुरू(तत्वदर्शी संत,बाखबर) प्रत्यक्ष रूप से एक ही बार आता है लेकिन इस पृथ्वी पर इतना पाप और अत्याचार बढ गया है ये पृथ्वी बारूद के ढेर पर रखी है इसलिए इस कलयुग मे दुबारा जगतगुरू (तत्वदर्शी संत) को प्रत्यक्ष रूप से आना पडा है भविष्यवक्ताओ का कहना है अगर ये तत्वदर्शी संत बाखबर इस धरती पर नही आते तो 2025 तक तीसरे विश्व युद्ध के कारण पृथ्वी पर जीवन स...